रोहतक में फायरिंग, एक व्यक्ति गंभीर घायल, मजदूरों के साथ हुई कहासुनी

Edited By Deepak Kumar, Updated: 01 May, 2025 01:50 PM

firing in atyal village of rohtak one person seriously injured

हरियाणा के रोहतक के सांपला खंड में गोलीबार हुई। ये गोलीबारी अटायल गांव में हुई है। दरअसल देर रात को मजदूरों के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मार दी गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

डेस्कः हरियाणा के रोहतक के सांपला खंड में गोलीबार हुई। ये गोलीबारी अटायल गांव में हुई है। दरअसल देर रात को मजदूरों के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मार दी गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, बीती आधी रात को मोहित और उसके 2-3 साथी रणबीर के मकान के पास पहुंचे और वहां मजदूरों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। मजदूरों ने इसकी सूचना मकान मालिक रणबीर को दी। रणबीर, उनके परिवार के सदस्य सतबीर और 2-3 अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान मोहित ने पिस्तौल निकाली और फायर कर दिया। गोली सतबीर को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी के बाद मोहित और उसके साथी मौके से फरार हो गए।

गोली चलने की आवाज पर परिजन मौके पर पहुंचे और सतबीर को तुरंत खेड़ी साध के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। वहीं, परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। सूचना मिले ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। 

इस मामले में पुलिस ने कहा कि गोलीबारी होने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी फरार चल रहा है। उसकी तलाशी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!