Haryana के इस जिले में नगरपालिका बनाने की नोटिफिकेशन जारी, पंवार बोले-शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा

Edited By Isha, Updated: 01 Jan, 2026 11:22 AM

notification has been issued for the creation of a municipality in this district

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत जिले के मतलौडा गांव को नगरपालिका बनाने की घोषणा की है। इस संबंध में शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत जिले के मतलौडा गांव को नगरपालिका बनाने की घोषणा की है। इस संबंध में शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

मतलौडा प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का पैतृक गांव भी है। मतलौडा ग्राम पंचायत को नगरपालिका बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों तथा विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया है।

इस घोषणा पर कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि नववर्ष पर मुख्यमंत्री द्वारा यह मेरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक घोषणा है। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मतलौडा को नगरपालिका का दर्जा मिलने से क्षेत्र में सुनियोजित शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मतलौडा नगरपालिका बनने पर क्षेत्र में सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था, स्वच्छता अभियान, स्ट्रीट लाइट, पाकों का विकास, बाजारों का सौंदर्याकरण होगा तथा अन्य नागरिक सुविधाओं के विस्तार में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!