पिछले 10 वर्षों में विजीलैंस का ट्रैप रिकार्ड वर्ष 2025 में सर्वाधिक... 147 ट्रैप कार्रवाई, 186 गिरफ्तारियां

Edited By Isha, Updated: 01 Jan, 2026 11:27 AM

the vigilance department s trap record was highest in the year 2025

हरियाणा के राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एस.वी. एंड ए.सी.बी.) ने वर्ष 2025 के दौरान अभूतपूर्व उपलब्धि दर्ज की है। ब्यूरो ने वर्ष 2025 में भ्रष्टाचार से जुड़े कुल 251 मामले दर्ज किए, जिनमें

चंडीगढ़ : हरियाणा के राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एस.वी. एंड ए.सी.बी.) ने वर्ष 2025 के दौरान अभूतपूर्व उपलब्धि दर्ज की है। ब्यूरो ने वर्ष 2025 में भ्रष्टाचार से जुड़े कुल 251 मामले दर्ज किए, जिनमें 147 ट्रैप रेड केस शामिल हैं, जो 10 वर्षों में सर्वाधिक हैं। इन कार्रवाइयों के दौरान मौके पर ही 1,03,15,900 की राशि बरामद की गई तथा बम कुल 186 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इन गिरफ्तारियों में 163 सरकारी कर्मचारी, जिनमें 13 गजटेड अधिकारी, 150 गैर-गजटेड कर्मचारी तथा 23 निजी व्यक्ति शामिल हैं। औसतन हर माह लगभग 13 सरकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार के मामलों में गिरफ्तार किए गए, जो राज्य सरकार की सख्त नीति और विजीलैंस

ब्यूरो की सक्रिय कार्यप्रणाली को दर्शाता है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख अजय सिंघल ने बताया कि ब्यूरो ने निचले स्तर तक सीमित कार्रवाई के बजाय अब उन वरिष्ठ अधिकारियों पर फोकस किया है जो संगठित भ्रष्टाचार के नैटवर्क का संचालन करते हैं। ब्यूरो द्वारा वर्ष 2025 में कई हाई प्रोफाइल मामलों में भी निर्णायक कार्रवाई की गई है। एक निजी व्यक्ति को 30 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसमें दिल्ली पुलिस का एक इंस्पैक्टर सह-आरोपी पाया गया। इसी प्रकार नगर निगम के 2 पार्षदों, 1 क्लर्क और 1 निजी व्यक्ति को 7.57 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!