रोहतक के महम में शर्मनाक वारदात...कुत्ता दिखाने के बहाने महिला को फार्म हाउस ले गया आरोपी, फिर कमरे में बंद किया दुष्कर्म

Edited By Harman, Updated: 08 Jul, 2026 11:02 AM

rohtak meham farm house misconduct with woman

रोहतक के महम के गांव खरकड़ा में एक फार्म हाउस पर महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद आरोपी फरार है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत महम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

रोहतक (कपिल शर्मा) : रोहतक के महम के गांव खरकड़ा में एक फार्म हाउस पर महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद आरोपी फरार है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत महम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

पीड़ित महिला ने बताया कि वह गुरुग्राम के ग्लोबल सिटी सेक्टर-37 की रहने वाली है और अपनी सहेली से मिलने के लिए देव कॉलोनी में आई थी। उसे कुत्तों से बहुत लगाव है। इसी के दौरान अपनी सहेली से कुत्ता खरीदने के बारे में पूछा था। सहेली से एक नंबर देते हुए कहा कि इस व्यक्ति के पास कुत्तों का फार्म हाउस है। 

पीजी से रात 8 बजे निकलकर मदीना गांव पहुंची 

महिला ने बताया कि सहेली द्वारा दिए गए नंबर पर कॉल की तो सामने वाले युवक ने उसे मदीना स्कूल के पास बुलाया। वह रात 8 बजे पीजी से निकली और बस में बैठकर मदीना पहुंची। वहां से ऑटो लेकर आरोपी द्वारा बताई जगह स्कूल के पास पहुंची। वहां आरोपी अपनी गाड़ी लेकर आया और उसे बैठाकर गांव खरकड़ा में फार्म हाउस पर ले गया। 

फार्म हाउस में आरोपी ने किया दुष्कर्म 

महिला ने बताया कि आरोपी उसे फार्म हाउस लेकर गया, जहां पहले से 4 लोग बैठे हुए थे। आरोपी उसे कमरे में लेकर गया और कहा कि वह दिखाने के लिए कुत्ता लेकर आता है। 15 मिनट बाद आरोपी आया और दरवाजा बंद करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। 10 मिनट बाद दोबारा आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पुलिस मामले में कर रही जांच
 
महम थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें एक महिला द्वारा दुष्कर्म होने की शिकायत दी गई है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!