रोहतक: कैफे में चल रहा था अवैध हुक्का बार, CM फ्लाइंग की छापेमारी से मचा हड़कंप

Edited By Isha, Updated: 22 Dec, 2023 02:40 PM

rohtak illegal hookah bar was running in the cafe

हरियाणा के रोहतक शहर के दिल्ली रोड स्थित कैफे पर सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा। सीएम फ्लाइंग की रेड के दौरान हड़कंप मच गया। टीम को कैफे में अवैध रूप से हुक्का

रोहतक: हरियाणा के रोहतक शहर के दिल्ली रोड स्थित कैफे पर सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा। सीएम फ्लाइंग की रेड के दौरान हड़कंप मच गया। टीम को कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार चलता हुआ मिला।  रेड के दौरान हुक्का बार में दुबई से इम्पोर्ट किया गया तंबाकू समेत अन्य सामान मिला।

रोहतक के दिल्ली रोड के समीप शीला बाइपास स्थित एक कैफे पर गुरुवार रात को गुप्तचर विभाग व मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने रेड की। कैफे में एक नौजवान लड़का मिला, जिसने अपना नाम जसबीर कॉलोनी निवासी आशीष गिल बताया। कैफे के अंदर चेक किया तो 4 हुक्के, 5 चिलम, कोयला गर्म करने के तीन हीटर, 6 हुक्का पाइप, 2 चिमटे, 1 पैकेट कोयला, 11 पीस व 5 डिब्बी अलग-अलग फ्लेवर के तंबाकू मिले। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!