रणदीप सिंह सुरजेवाला के सामने विधायकी चुनाव लड़ना चाहते हैं रॉकी मित्तल

Edited By Shivam, Updated: 22 Jun, 2019 05:02 PM

rocky mittal wants to contest the legislative election in front of surjewala

हरियाणा सीएम सुधार सेल के निदेशक रॉकी मित्तल का कहना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में यदि सीएम मनोहर लाल खट्टर उन्हें कैथल से टिकट दें, तो वे चुनाव लडऩे के लिए तैयार हैं। उन्होंने इसके पीछे के कारण को बताते हुए कहा कि वे कांग्रेस प्रवक्ता व विधायक...

इन्द्री (मेनपाल): हरियाणा सीएम सुधार सेल के निदेशक रॉकी मित्तल का कहना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में यदि सीएम मनोहर लाल खट्टर उन्हें कैथल से टिकट दें, तो वे चुनाव लडऩे के लिए तैयार हैं। उन्होंने इसके पीछे के कारण को बताते हुए कहा कि वे कांग्रेस प्रवक्ता व विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला को कैथल सीट पर धूल चटाना चाहते हैं। बता दें कि रॉकी मित्तल आज अपने गीतों को लांच करने इन्द्री पहुंचे थे।

रॉकी मित्तल ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों व कार्यप्रणाली पर तैयार गीतों की कैसेट की लांचिग राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज के कार्यालय रामगढ़ में की। इस दौरान मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व को लेकर गीत प्रस्तुत किया है तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की कार्यशैली को लेकर वास्तविकता को शब्दों में पिरो कर प्रस्तुति दी है। राहुल गांधी पर बनाए गए गीत को लेकर दिल्लू राम बाजीगर द्वारा बैन लगाने की मांग पर उन्होंने कहा कि उनकी मांग में कोई दम नहीं है, क्योंकि गीत में प्रस्तुत संवाद व्यंगात्मक प्रस्तुति है। 

वहीं राज्य मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि रॉकी मित्तल ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर जो गीत तैयार किए हैं वह लोगों के दिल को झकझोर कर देंगे। रॉकी मित्तल का गाना लोगों के मन को खूब भाया। सभी कार्यकर्ताओं ने जमकर ठुमके लगाए और मन्त्री कर्ण देव काम्बोज भी कार्यकर्ताओं के बीच नाचे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!