लुटेरों ने ट्रांसपोर्टर व उसके साथियों पर हमला कर लूटे लाखों रुपए, गाड़ियों में सवार होकर आए थे लुटेरे

Edited By Manisha rana, Updated: 15 May, 2022 12:22 PM

robbers looted lakhs of rupees by attacking the transporter and his associates

आए दिन लुटेरों का आतंक बढ़ता जा रहा है जहां सोनीपत जिले में लुटेरों ने दिल्ली के ट्रांसपोर्टर व उसके साथियों पर हमला कर लाखों रुपए...

सोनीपत : आए दिन लुटेरों का आतंक बढ़ता जा रहा है जहां सोनीपत जिले में लुटेरों ने दिल्ली के ट्रांसपोर्टर व उसके साथियों पर हमला कर लाखों रुपए लूट लिए।

बताया जा रहा है कि दिल्ली के बुराड़ी स्थित शक्ति एंक्लेव निवासी नरेंद्र कुमार का ट्रांसपोर्ट का काम है। शनिवार को वह अपने दो साथियों के साथ गाड़ी में गन्नौर आया था। इस बीच वह गन्नौर में काम खत्म कर जीटी रोड पर बहालगढ़ के पास पहुंचे तो उन्हें लगा कि कुछ युवक उनका पीछा कर रहे हैं। उन्होंने अपनी कार को रोका तो पीछे आ रही कार भी रुक गई। नरेंद्र ने बताया कि इसके बाद वह डर गए। वे राई में गोल्डन हट ढ़ाबे के पास पहुंचे ही थे कि उनको तीन चार कारों में सवार युवकों ने घेर लिया और चाकू से हमला कर डेढ़ लाख रुपए लूट लिए।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ट्रांसपोर्टर नरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि हमलावरों में एक उनका पुराना कर्मचारी राजबीर भी शामिल था। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!