फरीदाबाद में रोड रेज: कार सवार ने युवक को बोनट पर लटका कर 5 किमी घुमाया (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 18 Sep, 2019 10:08 PM

फरीदाबाद में एक रोडरेज का मामला सामने आया है। जहां पर 2 गाडिय़ों की टक्कर के बाद कुछ लोगों ने एक युवक को कार के बौनट पर तकरीबन 5 किलोमीटर तक फरीदाबाद में घुमाया और बाद में पीड़ित की पिटाई भी की। हैरानी वाली बात ये है कि...

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद में एक रोडरेज का मामला सामने आया है। जहां पर 2 गाडिय़ों की टक्कर के बाद कुछ लोगों ने एक युवक को कार के बौनट पर तकरीबन 5 किलोमीटर तक फरीदाबाद में घुमाया और बाद में पीड़ित की पिटाई भी की। हैरानी वाली बात ये है कि इस 5 किलोमीटर के दायरे में कहीं भी ना तो पुलिस का नाका दिखाई दिया और ना ही किसी तरह की पेट्रोलिंग दिखाई दी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

PunjabKesari, faridabad

वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति को अपनी गाड़ी की बोनट पर घुमा रहे हैं, और तकरीबन 5 किलोमीटर तक ऐसे ही घूमाते रहे। दरअसल, शनिवार को दो गाडिय़ों में टक्कर होने के बाद पीड़ित ने टक्कर मारने वाली गाड़ी का पीछा किया। उसने जब बीपीटीपी पुल के पास गाड़ी को रोका तो आरेपियों ने युवक के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान युवक बौनट पर लटक गया तो उसे आरोपियों ने कार को सड़क पर तेज रफ्तार में चला दी। इसके बाद पीड़ित की पिटाई कर गाड़ी मौके पर ही छोड़कर भाग गए।

PunjabKesari, faridabad

पीड़ित युवक शिवम् चौधरी शनिवार को ही अपनी शिकायत लेकर खेड़ी पुलिस चौकी पहुंचा। आरोप है कि वहां की पुलिस ने इस मामले को अपने एरिया में ना बताते हुए पीड़ित को दूसरे इलाके के थाने में भेज दिया। जिस चक्कर में मामले को दर्ज होने में 2 दिन लग गए। इतना ही नहीं जो गाड़ी आरोपी छोड़कर भागे थे वह पुलिस के कब्जे में है। जिसके बावजूद पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है, जिससे पीड़ित पक्ष काफी दुखी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!