दर्दनाक हादसा: डेरा सत्संगियों की गाड़ी ट्राले से टकराई, 5 लोगों की मौत(VIDEO)

Edited By vinod kumar, Updated: 08 Mar, 2020 12:37 PM

हरियाणा के सिरसा में रविवार को एक दर्दनाक सड़क  हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लाेग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज सिरसा के प्राइवेट अस्पताल में करवाया जा रहा है। आसपास के लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद...

सिरसा(सतनाम): हरियाणा के सिरसा में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लाेग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज सिरसा के प्राइवेट अस्पताल में करवाया जा रहा है। आसपास के लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा।

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह सिरसा के गांव पनिहारी के पासटवेरा गाड़ी, एचपी गैस के ट्राले से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। टवेरा में नौ लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोगों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग डेरा सच्चा सौदा में सत्संग के लिए जा रहे थे कि पहुंचने से पहले उनके साथ यह हादसा हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्राला चालक फरार हो गया।

PunjabKesari, haryana

हादसे में मरने वालों में पंजाब के सरकारी कर्मचारी भी हैं। बंत सिंह, पंजाब बिजली बोर्ड में इलेक्ट्रिशियन के पद पर मानसा मंडी में कार्यरत था। मुकेश कुुमार मानसा मंडी में एसडीएम कार्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात था। हरविंदर सिंह बुढलाडा गांव में कपड़े बेचने का कार्य करता था। बब्बी सिंह, जो बादड़ा संगरूर का रहने वाला है, गाड़ी चला रहा था। गुरचरण सिंह गांव बचाना का रहने वाला है।

घायल होने वालों में सुरजीत सिंह, जो बीएसएनएल से रिटायर्ड कर्मचारी है। समी, जो डीसी कार्यालय में कार्य करता था। इन दोनों को डेरे के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जीवन और तरसेम, जो धरमगढ़ पंजाब के रहने वाले हैं, को सिरसा के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!