दर्दनाक हादसा: कैंपर और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत

Edited By vinod kumar, Updated: 10 Jan, 2020 03:35 PM

road accident in rewari

शुक्रवार की सुबह कैंपर और डंफर में आमने-सामने की टक्कर हो गई और हादसे में दो नौजवानों की जान चली गई। हादसा हरियाणा के रेवाड़ी में हुआ। मृतकों की पहचान हेमंत और अभिलाष निवासी गांव मनेठी के रूप में हुई।​​​​​​​

रेवाड़ी(महेंद्र): शुक्रवार की सुबह कैंपर और डंफर में आमने-सामने की टक्कर हो गई और हादसे में दो नौजवानों की जान चली गई। हादसा हरियाणा के रेवाड़ी में हुआ। मृतकों की पहचान हेमंत और अभिलाष निवासी गांव मनेठी के रूप में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार हेमंत और अभिलाष कैंपर में सवार होकर रेवाड़ी से मनेठी जा रहे थे। जब वे कुंड हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे डंपर से उनकी टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कैंपर के परखच्चे उड़ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ बताया जा रहा है। हेमंत और अभिलाष को सामने से आ रहा डंपर नजर नहीं आया और उनकी आपस में टक्कर हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!