45 डिग्री तापमान...5 दिनों से पानी को तरस रहा हरियाणा का यह महिला थाना, कैंपरों के भरोसे पूरा स्टाफ

Edited By Krishan Rana, Updated: 09 Jun, 2026 02:45 PM

45 degree temperature  this women s police station in haryana has been craving

जिले में इन दिनों सूर्यदेव आग उगल रहे हैं और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। भीषण गर्मी और लू के बीच इस महिला थाने में

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : जिले में इन दिनों सूर्यदेव आग उगल रहे हैं और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। भीषण गर्मी और लू के बीच रेवाड़ी के महिला थाना परिसर में पिछले पांच दिनों से पीने के पानी की व्यवस्था ठप होने से महिला पुलिसकर्मियों और फरियादियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

महिला थाने में नलों से पानी नहीं आने के कारण स्टाफ और शिकायत लेकर पहुंचने वाली महिलाओं की प्यास पानी के कैंपरों के सहारे बुझाई जा रही है। महिला थाना में तैनात कुछ महिला पुलिसकर्मियों ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि पिछले करीब पांच दिनों से पीने के पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में उन्हें पानी के कैंपर मंगवाकर काम चलाना पड़ रहा है।

उनका कहना है कि गर्मी के इस मौसम में पानी की कमी से कर्मचारियों के साथ-साथ थाना आने वाली महिलाओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर प्रशासन लोगों को गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है, वहीं दूसरी ओर महिला थाना जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय में पीने के पानी की व्यवस्था ठप होना चिंता का विषय बना हुआ है।

फरियाद लेकर पहुंचने वाली महिलाओं को भी पानी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। महिला पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल करने तथा स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भीषण गर्मी के इस दौर में किसी को भी पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!