Edited By Krishan Rana, Updated: 11 Jun, 2026 07:06 PM

फरीदाबाद के सेक्टर-19 से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां सीवर की सफाई के दौरान नगर निगम के एक कर्मचारी की
फरीदाबाद : फरीदाबाद के सेक्टर-19 से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां सीवर की सफाई के दौरान नगर निगम के एक कर्मचारी की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद निगम कर्मचारियों और मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 50 वर्षीय जोगिंदर पहलवान के रूप में हुई है, जो पलवल जिले के मीतरोल-औरंगाबाद गांव के निवासी थे और नगर निगम में नियमित कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि सेक्टर-19 स्थित हाउस नंबर 1310 के पास सीवर जाम होने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद जोगिंदर अपनी टीम के साथ सफाई कार्य के लिए मौके पर पहुंचे थे।
जासे ही वे सीवर में उतरते तो जहरीली गैस के प्रभाव से उन्हें चक्कर आया और वह अंदर गिर गए। बाद में साथी कर्मचारियों ने अधिकारियों, यूनियन और पुलिस को घटना की सूचना दी। काफी प्रयासों के बाद उन्हें बाहर निकालकर सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद जोगिंदर को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद से परिजनों में रोष फैल गया और यूनियन ने सुरक्षा उपकरण नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)