काम से घर लौट रहे युवक के सामने काल बनकर टकराया ट्रक, हंसते-खेलते परिवार में पसरा मातम

Edited By Harman, Updated: 19 Jun, 2026 11:10 AM

bike gets crushed under truck in yamunanagar youth dies

यमुनानगर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी और एक युवक की मौके पर ही जान चली गई।

यमुनानगर : यमुनानगर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी और एक युवक की मौके पर ही जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना वीरवार देर रात साढ़ौरा-मुलाना रोड पर गांव कनीपला के पास की है। मृतक की पहचान गांव सरदेहड़ी निवासी 28 वर्षीय गुरमीत के रूप में हुई है। गुरमीत दो बच्चों का पिता था। गुरमीत अपने साथी प्रवीन के साथ बाइक पर सवार होकर काम खत्म करने के बाद घर लौट रहा था। गांव कनीपला के निकट उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में गुरमीत के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रवीन गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल प्रवीन को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साढ़ौरा भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!