सीवरेज टैंक बना मौत का कुआं, सफाई कार्य के दौरान दो युवकों ने गंवाई जान; फरीदाबाद में झकझोर देने वाला हादसा

Edited By Harman, Updated: 09 Jun, 2026 11:19 AM

two youths die during cleaning work in a sewage tank in faridabad

फरीदाबाद में आज मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। नगर निगम के सीवरेज उपचार संयंत्र की टैंक में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई।

फरीदाबाद (पूजा शर्मा) : फरीदाबाद में आज मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। नगर निगम के सीवरेज उपचार संयंत्र की टैंक में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना  जीवन नगर पार्ट-2  की बताई जा रही है। दोनों युवक सुबह टैंक की सफाई के लिए चैन लगाने का काम कर रहे थे। मृतकों की पहचान  26 वर्षीय आकाश और अमन के रुप में हुई है। टैंक में उतरे 26 वर्षीय आकाश की सेफ्टी बेल्ट टूटने से हादसा हुआ। संतुलन बिगड़ने पर आकाश सीधे टैंक के अंदर जा गिरा। साथी को बचाने के लिए अमन तुरंत टैंक में उतरा। अमन का पैर फिसलने से वह भी टैंक के अंदर गिर गया।दोनों युवकों की टैंक के अंदर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। एक युवक का शव बाहर निकाला गया, दूसरे को निकालने के लिए रेस्क्यू चलाया गया। पुलिस हादसे के कारणों और सुरक्षा में हुई लापरवाही की जांच में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!