भतीजी की शादी का कार्ड देकर लौट रहे शख्स को डंपर ने कुचला, मौके पर थमी सांसे... भयानक हादसे का मंजर देख कांपी रुह

Edited By Harman, Updated: 13 Jun, 2026 03:50 PM

man returning after delivering wedding card to his niece was crushed by dumper

करनाल के पश्चिमी यमुना नहर के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई।  तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

करनाल : करनाल के पश्चिमी यमुना नहर के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई।  तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान डंपर चालक ने मदन को टक्कर मारने के बाद काफी दूर तक घसीटा और कुचल दिया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी भतीजी की शादी का निमंत्रण पत्र रिश्तेदारों को देकर वापस घर लौट रहा था। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल घटना की जांच जारी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!