बाढ़ से नदियां हुई ओवरफ्लो, पलवल में सड़क टूटी, कई गांवों में भरा पानी

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 26 Aug, 2025 05:54 PM

rivers overflowed due to flood road broken in palwal

हरियाणा में लगातार हो रही बारिश ने कहर मचाया हुआ है। इस बारिश से यमुना नदी का जलस्तर इतना बढ़ता गया है कि हसनपुर क्षेत्र के यमुना नदी से सटे इलाकों में कहर बरपा रहा है।

पलवल (गुरुदत्त गर्ग) : हरियाणा में लगातार हो रही बारिश ने कहर मचाया हुआ है। इस बारिश से यमुना नदी का जलस्तर इतना बढ़ता गया है कि हसनपुर क्षेत्र के यमुना नदी से सटे इलाकों में कहर बरपा रहा है। हरियाणा के कई गांव जलमग्न हो गए है। फाटनगर, लहरपुर और सतुआगढ़ी गांव में भी यमुना नदी का पानी पहुंच गया है। 

हाल ही में बनाया गया हसनपुर से उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाला चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग यमुना नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। इससे यहां सड़क का एक बहुत बड़ा हिस्सा पानी में बह गया। यह कटाव हसनपुर कस्बे के बिल्कुल नजदीक हुआ है। इसके साथ ही हसनपुर के नजदीक खेतों में जलभराव से फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

सब्जियों भी नष्ट हो चुकी

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के जल बहाव की चपेट में आने से लोगों का अपने ही खेतों से सम्पर्क टूट गया है। लोग अपने ही खेतों में नहीं जा सकते। उन्होंने बताया कि पानी से उनकी फसलें तो बर्बाद हो ही रही है। साथ ही सबसे बड़ी समस्या पशुओं के चारे की बनती जा रही है। आमदनी का एकमात्र साधन सब्जियों भी नष्ट हो चुकी है। किसानों की आजीविका का एकमात्र साधन फसल ही है। बारिश से फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है।

PunjabKesari

पुलिया का निर्माण नहीं किया- ग्रामीण
 
ग्रामीणों ने बताया कि सरकार को झील वाले एरिया में पुलिया का निर्माण करना चाहिए था। सड़क के नीचे पाइपलाइन दबा दी गई है, जो पानी को क्रासिंग करने में सक्षम नहीं थी। इसका ही नतीजा है कि अब सड़क का एक बहुत बड़ा हिस्सा बरसात के पानी में बह गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!