Rewari : आतंक मचाने वाले बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, हत्या समेत कई मामलों में शामिल आरोपी छोटू गिरफ्तार

Edited By Krishan Rana, Updated: 01 Sep, 2026 02:31 PM

rewari police crack down on terror spreading miscreants chhotu an accused inv

रेवाड़ी पुलिस ने शहर में आपराधिक गतिविधियों और मारपीट की घटनाओं में शामिल बदमाशों के खिलाफ

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी पुलिस ने शहर में आपराधिक गतिविधियों और मारपीट की घटनाओं में शामिल बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस ने बड़ा तालाब क्षेत्र में मारपीट करने और गवाह को धमकाने के आरोप में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भरत उर्फ छोटू के रूप में हुई है। 

सीआईए टीम आरोपी को शिनाख्त कराने के लिए शहर के नाई वाली चौक पर लेकर पहुंची। पुलिस के अनुसार भरत उर्फ छोटू के खिलाफ हत्या सहित कई संगीन धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह करीब एक माह पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। इसके बाद वह दोबारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया। पुलिस के मुताबिक बड़ा तालाब क्षेत्र में दो गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई थी।

 इस दौरान आरोपियों पर गवाह को धमकाने के भी आरोप हैं। मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अब दूसरे आरोपी भरत उर्फ छोटू को भी काबू कर लिया गया है। गौरतलब है कि इसी मामले में दूसरे गुट के सात आरोपियों की दो दिन पहले ही शिनाख्त परेड कराई गई थी। 

पुलिस अब मामले में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रेवाड़ी के एसपी हेमेंद्र मीणा ने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और कानून को अपने हाथ में लेने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की ओर से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!