Rewari News: नाईवाली चौक पर गिरी 11 हजार वोल्ट की लाइन, ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

Edited By Deepak Kumar, Updated: 29 Oct, 2025 03:32 PM

rewari news 11 000 volt line fell at naiwali chowk traffic police

रेवाड़ी के व्यस्त नाईवाली चौक पर उस समय अफरातफरी मच गई जब शॉर्ट सर्किट के कारण 11 हजार वोल्ट की हाईवोल्टेज लाइन अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तत्काल सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : शहर के व्यस्त नाईवाली चौक पर उस समय अफरातफरी मच गई जब शॉर्ट सर्किट के कारण 11 हजार वोल्ट की हाईवोल्टेज लाइन अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तत्काल सूझबूझ और फुर्ती दिखाते हुए बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

लाइन गिरते ही ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत वाहनों की आवाजाही रोक दी और वैकल्पिक रूट डायवर्ट कर दिया। साथ ही उन्होंने बिजली विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और बिजली आपूर्ति बंद करके मरम्मत कार्य शुरू किया।

नाईवाली चौक शहर का सबसे व्यस्त क्षेत्र है, जहां से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, नारनौल रोड और मुख्य बाजार की ओर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई नहीं करती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी और सतर्कता की सराहना की। फिलहाल इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित है और बिजली विभाग की टीमें मरम्मत कार्य में लगी हुई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!