मोस्टवांटेड बदमाश काला जठेड़ी पर बढ़ाया गया ईनाम, दो सप्ताह पहले हुआ था फरार

Edited By Isha, Updated: 11 Jul, 2020 12:17 PM

reward extended on the infamous black jathedi

मोस्टवांटेड बदमाश संदीप काला उर्फ काला जठेड़ी पर पुलिस ने अब तीन लाख का इनाम रख दिया। काला जठेड़ी की सोनीपत, फरीदाबाद, पानीपत, दिल्ली, रोहतक, जींद और झज्जर

सोनीपतः मोस्टवांटेड बदमाश संदीप काला उर्फ काला जठेड़ी पर पुलिस ने अब तीन लाख का इनाम रख दिया। काला जठेड़ी की सोनीपत, फरीदाबाद, पानीपत, दिल्ली, रोहतक, जींद और झज्जर की पुलिस को तलाश है। उस पर 32 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। शातिर अंकित चौहान ने अपने गुर्गों से उसको पिछले दिनों फरीदाबाद में जेल वैन पर हमला कर छुड़ा लिया था। 

थाईलैंड से पकड़ कर लाई थी राजू बसौदी
बता दें कि सोनीपत पुलिस ने भी इस बदमाश पर एक लाख का इनाम घोषित. जबकि फरीदाबाद पुलिस पहले ही 2 लाख रुपये का इनाम घोषित कर चुकी है काला जठेड़ी के जेल में रहने के दौरान राजू बसौदी गैंग की कमान संभाले हुए था। राजू बसौदी और काला जठेड़ी अपराध जगत में एकसाथ हैं। बसौदी की गिरफ्तारी से दो सप्ताह पहले ही काला जठेड़ी फरार हो गया था। एसटीएफ राजू बसौदी को थाईलैंड से पकड़कर लाई थी। पुलिस में चर्चा है कि दोनों में से एक शातिर बाहर रहता है, जिससे गिरोह का संचालन होता रहे।  

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!