'अगर गुंडागर्दी की तो बक्शा नहीं जाएगा', फरीदाबाद में एनकाउंटर में बदमाश को काबू कर दी चेतावनी

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Jun, 2026 03:59 PM

faridabad police warns miscreants

फरीदाबाद पुलिस ने चेतावनी दी है कि बदमाश कहीं का भी हो, अगर फरीदाबाद में गुंडागर्दी की तो किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। देर रात क्राइम ब्रांच फरीदाबाद पुलिस ने एक हिस्ट्री सीटर बदमाश को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया है। बदमाश ने पुलिस  पर चार...

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद पुलिस ने चेतावनी दी है कि बदमाश कहीं का भी हो, अगर फरीदाबाद में गुंडागर्दी की तो किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। देर रात क्राइम ब्रांच फरीदाबाद पुलिस ने एक हिस्ट्री सीटर बदमाश को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया है। बदमाश ने पुलिस  पर चार फायर किए थे, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने पत्रकार वार्ता के दौरान खुलासा किया है कि आरोपी सोनू मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, जो फिलहाल दिल्ली में रह रहा है। इस पर नोएडा में 28 और फरीदाबाद में चार मामले दर्ज हैं। पुलिस को इसके इनपुट मिल रहे थे कि फरीदाबाद में यह बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। इस दौरान पुलिस ने नाकाबंदी करके इसको रोकने का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने पुलिस पर ही फायर कर दिया, जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर सोनू के पैर में गोली लगी है। आरोपी सोनू पर गैंगस्टर हत्या, लूटपाट और चोरी की धाराओं के तहत विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि लोगों को अच्छा वातावरण और भय मुक्त वातावरण देने का काम पुलिस कर रही है। किसी भी व्यक्ति को अगर कोई परेशान करता है तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!