रिटायर्ड कमांडर की बेटी से धोखाधड़ी, क्यूआर कोड भेजकर आरोपी ने की थी ठगी

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Aug, 2021 08:10 AM

retired commander s daughter cheated by sending qr code

शातिर ठगों ने रिटायर्ड कमांडर की बेटी से ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कॉस्मेटिक सामान बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था...

गुडग़ांव (ब्यूरो) : शातिर ठगों ने रिटायर्ड कमांडर की बेटी से ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कॉस्मेटिक सामान बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। आरोपियों ने सौदा तय करने के बाद यूपीआई से पेमेंट करने की बात कहकर बैंक खाते को खाली कर दिया। इसकी शिकायत पीड़िता ने बैंक के साथ पुलिस को दी। पुलिस ने करीब एक माह तक जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में जलवायु टावर निवासी रूपाली मधोक ने बताया कि वह रिटायर्ड कमांडर एम के मधोक की बेटी हैं। उन्होंने 08 जुलाई को ओएलएक्स पर कॉस्मेटिक सामान बेचने के लिए एक विज्ञापन दिया था। 09 जुलाई को उन्हें पूजा सिंह नामक महिला ने संपर्क किया। सामान की पूरी जानकारी लेने के बाद उन्हें सामान खरीदने की इच्छा जताई। अगले दिन 10 जुलाई को उसके पास सही कुमार नामक व्यक्ति का फोन आया जिसने स्वयं को पूजा सिंह का पति बताया। उसने डील फाइनल करने के लिए कुछ देर रूपाली से बात की।

इसके बाद उसने यह सामान कोरियर के जरिए कोलकाता भेजने की बात कही। रूपाली सामान भेजने के लिए राजी हो गई। सामान की रकम देने के लिए सही कुमार ने यूपीआई पेमेंट करने की बात कही, जिसे रूपाली ने मान लिया। कुछ देर बाद सही कुमार ने उसे यूपीआई से पेमेंट होने दिक्कत आने की बात कह कर उसे एक अन्य नंबर से क्यूआर कोड भेजकर रुपए निकालने को कहा। जैसे ही रूपाली ने क्यूआर कोड स्कैन किया उनके खाते से 6 हजार रुपए निकल गए। इस पर उसने अपने बैंक में संपर्क किया और ट्रांसेक्शन को ब्लॉक करने को कहा। इसके साथ ही पुलिस को शिकायत दी। साइबर थाना पुलिस को 16 जुलाई को दी शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद मामला दर्ज किया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!