रेलूराम परिवार हत्याकांड: भतीजे व परिवार के लोगों में दहशत का माहौल...कोठी पर PCR तैनात

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Dec, 2025 12:52 PM

reluram family murder case

देशभर में सुर्खियों में रहे पूर्व विधायक रेलूराम परिवार हत्याकांड के दोषी सोनिया और संजीव जेल से रिहा हो गए हैं। दोनों की रिहाई के बाद  भतीजे और परिवार के सदस्य में दहशत का माहौल है।

हिसार : देशभर में सुर्खियों में रहे पूर्व विधायक रेलूराम परिवार हत्याकांड के दोषी सोनिया और संजीव जेल से रिहा हो गए हैं। दोनों की रिहाई के बाद  भतीजे और परिवार के सदस्य में दहशत का माहौल है। सुरक्षा के लिए घर पर पीसीआर तैनात है। उन्हें आशंका है कि संपत्ति के लिए सोनिया और संजीव उन पर भी हमला कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि दोषी सोनिया और दामाद संजीव को अग्रिम जमानत मिलने के बाद उनकी कोठी फिर से चर्चा का विषय बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि भले ही इस हत्याकांड को 24 साल बीत गए हों, लेकिन जब वे कोठी के पास से गुजरते हैं तो कमरे में बिछी लाशों का खौफनाक मंजर याद आ जाता है। आरोपियों ने बच्चों तक को बेरहमी से मार डाला था। उनका जेल से बाहर आना गांववासियों के लिए भी चिंता का कारण बन चुका है। ऐसे लोग समाज के लिए खतरा है। कोठी में मौजूद लोगों ने कहा कि भगवान ऐसी बेटी किसी को न दे, जिसने अपने घर को ही श्मशान बना दिया।

PunjabKesari

3 पीढ़ियों के 8 लोगों की रॉड से कर दी थी हत्या

बहुचर्चित पूर्व विधायक रेलूराम परिवार हत्याकांड की याद एक बार फिर ताजा हो गई है। चंडीगढ़ रोड स्थित लितानी मोड़ के पास की आलीशान कोठी में 23 अगस्त 2001 की रात को रेलूराम समेत परिवार के 8 सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। अगली सुबह वारदात का पता चलने पर तत्कालीन एस.पी. राजपाल सिंह स्वयं भारी पुलिस बल के साथ लितानी मोड़ स्थित कोठी पर पहुंचे थे। कोठी में पूर्व विधायक रेलूराम पूनिया (50), उनकी पत्नी कृष्णा (43), बेटी प्रियंका (14), बेटे सुनील (27), बहू शकुंतला (23), पोता लोकेश (4), 2 पोतियों शिवानी (2) तथा प्रीति (45 दिन) की हत्या कर दी गई थी। पोते लोकेश, पोती शिवानी व प्रीति और बेटी प्रियंका मृत मिले थे।

रेलूराम के तीनों पोते-पोतियों की उम्र 45 दिन से अढ़ाई साल के बीच थी। उनकी हत्या रॉड वगैरह से हमला कर की गई थी। बेटे संबंधियों सहित 3 पीढ़ियों के 8 लोगों की लोहे की रॉड से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कोठी से रेलूराम की बेटी सोनिया को हिरासत में लिया था। उसने स्वयं को जहर के प्रभाव में बताया था। पुलिस ने बाद में उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था। पुलिस ने डिस्चार्ज होने पर सोनिया को गिरफ्तार किया था। तब पुलिस ने पूछताछ कर बताया था कि सोनिया व उसके पति संजीव निवासी सहारनपुर ने साजिश तहत जमीन-जायदाद हड़पने के मकसद से पूरे परिवार का कत्ल कर दिया है। उकलाना थाना पुलिस ने बाद में सोनिया के पति संजीव को भी गिरफ्तार किया था। रेलूराम व उनकी पत्नी कृष्णा में एक बार अनबन हो गई थी। वे अलग रहने लगे थे। बाद में उनमें सुलह हो गई थी और वे फिर साथ रहने लगे थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!