गीता फौगाट को अब मिली ये जिम्मेदारी, जानिए क्या है कारण

Edited By Isha, Updated: 20 Dec, 2025 04:14 PM

geeta phogat has now been given this responsibility

एसीपी गीता फौगाट ने बड़ी थाना प्रभारी के रूप में कमान संभाल ली है। वर्तमान में वे बड़ी थाना में अतिरिक्त थाना प्रभारी का कार्यभार संभाल रही थी। यहां अब थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार का तबादला कर दिया गया है।

गन्नौर: एसीपी गीता फौगाट ने बड़ी थाना प्रभारी के रूप में कमान संभाल ली है। वर्तमान में वे बड़ी थाना में अतिरिक्त थाना प्रभारी का कार्यभार संभाल रही थी। यहां अब थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार का तबादला कर दिया गया है।
 

कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसीपी गीता फौगाट ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा। वहीं युवाओं को नशे की बजाय खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करेंगी। एसीपी गीता फौगाट अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहलवान रह चुकी हैं।
 


खेल करियर में उन्होंने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में आठ स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए। खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर सरकार ने उन्हें वर्ष 2012 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!