हरियाणा में 20 जिलों में घने कोहरे का Alert, रेलगाड़ियां 3 से 5 घंटे लेट...लोगों का बाहर निकलना हुआ मुश्किल

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Dec, 2025 10:31 AM

dense fog alert has been issued for 20 districts in haryana

हरियाणा में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ कोहरा भी पड़ रहा है। ठंड में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए बेहद घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ कोहरा भी पड़ रहा है। ठंड में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए बेहद घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण हरियाणा के 20 जिले प्रभावित रह सकते हैं। कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात पर असर पड़ रहा है। एक्सप्रेस ट्रेन कई-कई घंटे की देरी से चल रही हैं। शुक्रवार को मालवा एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से पानीपत पहुंची। रोडवेज ने भी रात 11 बजे और सुबह 4 बजे चलने वाली बसें अधिकतर डिपो से रद्द कर दी हैं। 

इन जिलो में यलो व ऑरेंज अलर्ट अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, नूंह और पलवल में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट है। सिरसा और फतेहाबाद में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

वहीं हिसार होकर जाने वाली हरिद्वार-भावनगर एक्सप्रेस 3 घंटे से ज्यादा लेट है। यह ट्रेन शाम साढ़े 4 बजे हिसार पहुंचती है, लेकिन आज इसके शाम सवा 7 बजे पहुंचने की संभावना है। इसी तरह त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस (14619) भी करीब 3 घंटे देरी से चल रही है। यह ट्रेन शाम 4:40 बजे हिसार पहुंचती है, लेकिन इसके शाम 7:20 पर पहुंचने की संभावना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!