Haryana Weather : घने कोहरे की चपेट में हरियाणा, IMD ने जारी किया ये Alert...लोग रहें सावधान

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Dec, 2025 08:50 AM

haryana is gripped by dense fog the imd has issued this alert

हरियाणा में आज फिर कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है, विजिबिलिटी 10 मीटर तक ही रही। प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, लेकिन कोहरे का असर बढ़ गया।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में आज फिर कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है, विजिबिलिटी 10 मीटर तक ही रही। प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, लेकिन कोहरे का असर बढ़ गया। वहीं अधिकतम तापमान में 0.3°C की वृद्धि हुई है, जो सामान्य से 1.8°C अधिक है। राज्य में बीते दिन सबसे अधिक तापमान 26.3°C दर्ज किया गया, जो चरखी दादरी में रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा में बदलेगा मौसम 
बताया जा रहा है कि आज हिसार, कैथल, गुरुग्राम, फतेहाबाद, सोनीपत, फरीदाबाद, नूंह, झज्जर सहित कई जिलों में घना कोहरा छाया है। इन जिलों में विजिबिलिटी 5 से 20 मीटर तक है। बीते दिन कोहरे के कारण कई जिलों में हादसे हुए थे, जिसमें स्कूली छात्रा सहित कई लोगों की जान गई थी। हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। 20 दिसंबर तक राज्य का मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा, लेकिन बीच-बीच में बादल और धुंध का असर बना रहेगा।

वहीं 18 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 18 से 20 दिसंबर के बीच राज्य में बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इससे दिन का तापमान घटेगा जबकि रात का तापमान बढ़ेगा। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ेगी जिससे कई इलाकों में धुंध भी देखने को मिलेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!