दोहरे हत्याकांड में बड़ा अपडेट: वारदात के 2 आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस की घेराबंदी से दबाव में आए आरोपी

Edited By Isha, Updated: 20 Dec, 2025 05:42 PM

major in the double murder case

थाना पूंडरी क्षेत्र के गांव पाई में हुए डबल मर्डर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।एसपी उपासना के अनुसार दोनों आरोपी पुलिस दबाव में आकर शनिवार को था

कैथल(जयपाल रसूलपुर): थाना पूंडरी क्षेत्र के गांव पाई में हुए डबल मर्डर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।एसपी उपासना के अनुसार दोनों आरोपी पुलिस दबाव में आकर शनिवार को थाना पूंडरी में आत्मसमर्पण कर चुके थे, जिन्हें एसडीयू टीम ने नियमानुसार गिरफ्तार किया।

गांव पाई निवासी तेजेन्द्र उर्फ तेजी की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ था। उसके परिवार और गांव के ही चेला राम के परिवार के बीच करीब 14–15 साल से जमीनी रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते 19 दिसंबर की सुबह गांव पाई में भाना और जटेडी रोड के पास खेतों में राजेन्द्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी राहुल (26) और विजय (22) के पिता की वर्ष 2012 में इसी विवाद में हत्या हो चुकी थी और बदला लेने के लिए दोनों ने वारदात को 
अंजाम दिया।

राहुल और विजय पर पहले भी हत्या, गंभीर चोट पहुंचाने, गोली चलाने व चोरी के प्रयास के मामले दर्ज हैं। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल दो अवैध देशी कट्टे बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!