Alert! हरियाणा में इन 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, सर्द हवाओं ने गिराया तापमान...इस दिन से बदलेगा मौसम

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Dec, 2025 08:39 AM

cold wave alert issued in 6 districts of haryana chilly winds down temperature

हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आज और कल दो दिन शीतलहर चल सकती है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आज और कल दो दिन शीतलहर चल सकती है। मौसम विभाग ने राजस्थान से सटे 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और नारनौल में तापमान में गिरावट और शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों की ओर चल रही सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान में औसत से 0.6 °C की गिरावट देखने को मिली। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.1 °C की गिरावट देखने को मिली। महेंद्रगढ़ में सबसे कम पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं नारनौल में 5.8 डिग्री, हिसार में 6.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज के आसपास अधिकतम तापमान सबसे कम 20.6 °C दर्ज किया गया है। भिवानी 26.9 °C तापमान दर्ज किया गया जो सबसे ज्यादा रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में फिर से गिरावट देखी जा सकती है, जिससे ठंड भी बढ़ेगी, लेकिन 12 दिसंबर से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस दस्तक देगा जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!