हरियाणा में वोट चोरी के आरोप पर रणबीर सिंह गंगवा का पलटवार, कहा– “राहुल गांधी बेतुकी बातें करते हैं”

Edited By Deepak Kumar, Updated: 10 Nov, 2025 06:17 PM

ranbir singh gangwa hit back at vote chori allegations in haryana rahul gandhi

राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी करने के लगाए गए आरोपों पर राज्य के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कड़ा पलटवार किया है। गंगवा ने कहा कि राहुल गांधी बेतुकी बातें करते हैं और बिना प्रमाण के आरोप लगाते हैं।

सिरसा (सतनाम सिंह) : लोकसभा सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी करने के लगाए गए आरोपों पर राज्य के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कड़ा पलटवार किया है। गंगवा ने कहा कि राहुल गांधी बेतुकी बातें करते हैं और बिना प्रमाण के आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले आत्ममंथन करना चाहिए कि उसके वोट क्यों घट रहे हैं। गंगवा ने कहा कि जब कांग्रेस के साथ लोग जुड़ते थे तब उन्हें वोट चोरी याद नहीं थी, अब जब हर वर्ग बीजेपी के साथ आ रहा है तो कांग्रेस झूठे आरोप लगाने में जुटी है।

सीडीएलयू में यूथ फेस्टिवल में पहुंचे मंत्री

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू), सिरसा में आयोजित 12वें त्रिवेणी युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। यह पांच दिवसीय कार्यक्रम 10 से 14 नवंबर तक चलेगा, जिसमें लगभग 2 हजार विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। 

संपत सिंह के इनेलो ज्वाइन करने पर तंज

पूर्व मंत्री संपत सिंह द्वारा कांग्रेस छोड़कर इनेलो में शामिल होने पर गंगवा ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि समझ नहीं आया संपत सिंह ने कांग्रेस क्यों छोड़ी। इससे पहले वह बीजेपी और उससे पहले इनेलो भी छोड़ चुके हैं। गंगवा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं बचा है, पार्टी गुटबाजी की शिकार है और कई धड़ों में बंट चुकी है।

डीजीपी ओपी सिंह के बयान पर दी सफाई

हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह द्वारा बुलेट और थार चलाने वालों को गुंडा कहने वाले बयान पर गंगवा ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि डीजीपी का बयान गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। गंगवा ने स्पष्ट किया कि यह बयान गलत तरीके से लिया गया है। डीजीपी ने बुलेट पर पटाखे बजाने और सड़क पर अवैध स्टंट करने वालों को लेकर टिप्पणी की थी, न कि वाहन चलाने वालों पर टिप्पणी की है। 

कांग्रेस पर फसल मुआवजा को लेकर निशाना

कृषि मुआवजे के मुद्दे पर गंगवा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने 10 साल के शासन में किसानों को मात्र 1058 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया था, जबकि बीजेपी सरकार ने अब तक 15465 करोड़ रुपये किसानों को प्रदान किए हैं।

सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा

राज्य में सड़कों के सुधार पर गंगवा ने बताया कि जल्द ही जर्जर सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। हरियाणा में 2410 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण 4827 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!