साध्वियों से दुष्कर्म मामले में राम रहीम ने सजा निलंबन की याचिका ली वापस, अब मुख्य अपील पर होगी सुनवाई

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Jul, 2025 08:15 AM

ram rahim withdrew the petition for suspension of sentence

सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने 2017 के बहुचर्चित दुष्कर्म मामले में अपनी सजा को निलंबित करने की याचिका पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से औपचारिक रूप से वापस ले ली है।

चंडीगढ़ : सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने 2017 के बहुचर्चित दुष्कर्म मामले में अपनी सजा को निलंबित करने की याचिका पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से औपचारिक रूप से वापस ले ली है। हाईकोर्ट ने याचिका को याची की इच्छा अनुसार स्वतंत्रता के साथ दोबारा याचिका दायर करने की छूट के साथ खारिज कर दिया। चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस विक्रम अग्रवाल की खंडपीठ के सामने डेरा प्रमुख की तरफ से सूचित किया गया कि वह याचिका वापस लेना चाहता है। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि यह याचिका खारिज मानी जाए लेकिन भविष्य में पुनः प्रस्तुत करने की स्वतंत्रता बनी रहेगी।

याचिका करीब 2 वर्षों से लंबित थी। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने इस देरी पर चिंता जाहिर की थी और स्पष्ट किया था कि अगली तारीख को चाहे बहस हो या नहीं, याचिका का निपटारा किया जाएगा। अब जबकि सजा निलंबन की याचिका वापस ली जा चुकी है। हाईकोर्ट ने साफ किया है कि अब मुख्य आपराधिक अपील पर सुनवाई की जाएगी, जिसमें डेरा सच्चा सौदा प्रमुख ने अपनी दोषसिद्धि को चुनौती दी है। डेरा प्रमुख को सी.बी.आई. की विशेष अदालत पंचकूला ने 25 अगस्त, 2017 को 2 महिला अनुयायियों से दुष्कर्म का दोषी ठहराया था। इसके लिए उसे 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!