Ram Rahim की बढ़ी मुश्किलें, SC ने इस मामले में जारी किया Notice

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Jan, 2025 12:46 PM

ram rahim s troubles increased sc issued notice in this matter

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की मुश्किलें बढ़ गई है। सुप्रीम कोर्ट ने राम रहीम और अन्य 4 के खिलाफ नोटिस जारी किया है। डेरे के मैनेजर रंजीत सिंह मर्डर मामले में नोटिस जारी किया गया है।

दिल्ली (कमल कंसल) : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की मुश्किलें बढ़ गई है। सुप्रीम कोर्ट ने राम रहीम और अन्य 4 के खिलाफ नोटिस जारी किया है। डेरे के मैनेजर रंजीत सिंह मर्डर मामले में नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की याचिका पर नोटिस जारी किया है। राम रहीम व अन्य को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने बरी किया था। हाईकोर्ट के ऑर्डर के खिलाफ याचिका डाली गई थी। 

2002 में हुई थी रणजीत की हत्या

आपको बता दें कि  कुरूक्षेत्र के रहने वाले डेरे के मैनेजर रणजीत सिंह की 10 जुलाई 2002 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की गई, लेकिन डेरे को क्लीन चिट दे दी गई। हालांकि रणजीत का परिवार संतुष्ट नहीं था। पुलिस जांच से असंतुष्ट रणजीत सिंह के बेटे जगसीर सिंह ने जनवरी 2003 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर CBI जांच की मांग की थी।

कैसे जुड़ा मामले में राम रहीम का नाम

गौरतलब है कि शुरुआत में इस मामले में राम रहीम का नाम नहीं था, लेकिन साल 2003 में जांच CBI को सौंपी गई। जिसके बाद 2006 में राम रहीम के ड्राइवर खट्टा सिंह के बयान पर डेरा प्रमुख को शामिल किया गया। इस मामले में 2007 में कोर्ट ने आरोपियों पर आरोप तय किए थे। 19 साल के बाद अक्टूबर 2021 में डेरा मुखी समेत 5 आरोपियों को दोषी करार दिया गया। जिसके बाद सीबीआई ने इन्हें उम्रकैद की सजा दे दी गई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!