Big news: राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क दुर्घटना में घायल, हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती
Edited By Saurabh Pal, Updated: 21 Sep, 2024 10:23 PM

हरियाणा के भिवानी जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां भाजपा के राज्यसभा सांसद की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में सुभाष बराला घायल हो गए हैं...
भिवानीः हरियाणा के भिवानी जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां भाजपा के राज्यसभा सांसद की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में सुभाष बराला घायल हो गए हैं। उन्हें घायलावस्था में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिसार के सापरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सुभाष बराला के कंधे में चोट लगी है।

मिली जानकारी के मुताबिक सुभाष बराला लोहरु से हिसार जा रहे थे। इस दौरान शेरपुर गांव के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। फिलहाल बराला के काफिले में शामिल लोगों से मिली जानकारी के अनुसार स्पीड ब्रेकर पर गाड़ी उछलने से संतुलन बिगड़ गया। जिसके कारण सड़क से गाड़े नीचे उतर गई और पेड़ से टकरा गई।
नोट- यह खबर अपडेट की जा रही है...