Edited By Harman, Updated: 14 Sep, 2026 08:32 AM

हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने की संभावना जताई है।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने की संभावना जताई है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विभाग के अनुसार आज सोमवार को छह जिलों गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद , यमुनानगर, करनाल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 17 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। बीते रविवार भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई थी। पंचकूला तेज हवाओं और बिजली की तेज कड़कड़ाहट के साथ कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई।
बीते 24 घंटों में हिसार में तापमान 35.4 डिग्री रहा। नारनौल में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज हुआ।मौसम विभाग द्वारा खराब मौसम के मद्देनजर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।