हरियाणा में आज भी बारिश, जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Edited By Isha, Updated: 15 Jul, 2025 07:41 AM

rain in haryana today too know how will be the weather of your city

मौसम विभाग ने आज फिर हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। आज हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला में कहीं-कहीं

चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज फिर हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। आज हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला में कहीं-कहीं बारिश होगी। वहीं, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा व फतेहाबाद) के कुछेक हिस्सों बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

बारिश का यह सिलसिला 18 जुलाई तक जारी रहेगा। नूंह में सोमवार को तेज बारिश की वजह से 3 मकान एक साथ गिर गए। जिसमें 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। बारिश का सिलसिला जारी रहने से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
 
हरियाणा के 3 जिलों में 300 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इनमें यमुनानगर में सबसे ज्यादा 365.3 एमएम बरसात हुई है। इसके बाद महेंद्रगढ़ में 340.6 एमएम और रेवाड़ी में 301.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 2025 में इस सीजन में अब तक हरियाणा में औसतन 162.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जोकि सामान्य से 38 प्रतिशत अधिक है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!