Haryana Weather: हरियाणा में आज बारिश, इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, कोहरे के कारण हिसार में रेल यातायात प्रभावित

Edited By Manisha rana, Updated: 31 Dec, 2025 08:45 AM

rain in haryana

हरियाणा में लगातार तीसरे दिन गहरी धुंध छाई हुई है। आज सुबह पानीपत, जींद, कैथल, सोनीपत, करनाल, झज्जर, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़ और पलवल में विजिबिलिटी 10 से 50 मीटर तक रही।

हिसार : हरियाणा में लगातार तीसरे दिन गहरी धुंध छाई हुई है। आज सुबह पानीपत, जींद, कैथल, सोनीपत, करनाल, झज्जर, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़ और पलवल में विजिबिलिटी 10 से 50 मीटर तक रही। कोहरे के कारण हिसार में रेल यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने सिरसा, हिसार, फतेहाबाद में आज रात गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में और ज्यादा कोहरा छा सकता है।

सोनीपत जिला रहा सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सोनीपत सबसे ठंडा शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 14.4°C रहा, जो सामान्य से काफी कम है। वहीं महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 24.6°C रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं हिसार में 20.0°C, गुरुग्राम में 20.3°C और चंडीगढ़ में 18.4°C अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मौसम आमतौर पर 2 जनवरी तक परिवर्तनशील रहेगा। आज से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से ज्यादातर स्थानों पर बादल छाए रहने और कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!