अजगर ने निगला मोर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Edited By Manisha rana, Updated: 31 May, 2020 01:45 PM

python swallows peacock stirred up among villagers

गांव झंडा में जंगल के पास वाले खेत मे विशालकाय अजगर ने मोर को अपना शिकार बना लिया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। शनिवार...

साढ़ौरा : गांव झंडा में जंगल के पास वाले खेत मे विशालकाय अजगर ने मोर को अपना शिकार बना लिया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। शनिवार को गांव के लोग खेतों में जा रहे थे।  तभी उन्होंने देखा कि सिंह राम के जंगल के पास वाले खेतों में एक मोर को अजगर ने पकड़ लिया और अपने बिल की ओर ले जाने लगा।

यह देख ग्रामीण घबरा गए और आसपास के लोगों को बुलाया। जब तक गांव वाले इक्कट्ठे होकर खेत में पहुंचे तब तक अजगर ने मोर को निगल लिया था जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और अजगर फिर से जंगल की तरफ भाग गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस और वन विभाग को दी। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरु कर दी है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!