काल बनकर आया कैंटर!  तीन भाइयों को बुरी तरह कुचला, मौके पर मचा हड़कंप

Edited By Harman, Updated: 16 Jun, 2026 01:59 PM

canter truck turns deadly three brothers brutally crushed

अंबाला के जलबेड़ा रोड पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां  तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की टांगों और सिर पर भी गंभीर चोटें लगी हैं। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। तीनों...

अंबाला : अंबाला के जलबेड़ा रोड पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां  तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की टांगों और सिर पर भी गंभीर चोटें लगी हैं। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। तीनों युवक चचेरे भाई बताए जा रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान रत्नगढ़ निवासी हर्ष, आर्यन और मनप्रीत के रूप में हुई है। इनमें आर्यन और मनप्रीत सगे भाई हैं। तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए कैंटर चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर  इतनी भयानक थी कि बाइक कैंटर के नीचे आ गई और तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे के दौरान कैंटर उनके पैरों के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी टांगों की हड्डियां बुरी तरह से फ्रैक्चर हो गईं। गंभीर रूप से घायल युवकों को पीजीआई चंडीगढ़ सेक्टर-32 रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से  कैंटर को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!