'बिरयानी के 370 वसूलूंगा' मामले में एक्शन, स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे और वेब डेवलपर हिमांशु पर शिकंजा

Edited By Isha, Updated: 17 Jun, 2026 10:05 AM

action taken against stand up comedian pranit more and web developer himanshu

स्टैंडअप कामेडी शो के दौरान महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में अब स्टैंडअप कामेडियन प्रणित मोरे और वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुग्राम की डीएलएफ फेज-दो

गुरुग्रामः स्टैंडअप कामेडी शो के दौरान महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में अब स्टैंडअप कामेडियन प्रणित मोरे और वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुग्राम की डीएलएफ फेज-दो थाना पुलिस ने सोमवार को यह कार्रवाई की।

यह पूरा मामला बीती 12 अप्रैल का है। गुरुग्राम के साइबर हब में एक स्टैंडअप कामेडी शो का आयोजन किया गया था। शो में कामेडियन प्रणित मोरे ने महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली बातें कहीं।

शो के दौरान सबसे ज्यादा विवाद 370 रुपये की बिरयानी खिलाने... की टिप्पणी पर हुआ था। इंटरनेट पर वीडियो अपलोड होने के बाद लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई और इसे महिलाओं का अपमान बताया। इंटरनेट मीडिया पर बढ़ते विरोध के बाद यह मामला राष्ट्रीय महिला आयोग के पास पहुंचा था।

महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया किशोर ने इस वीडियो का खुद संज्ञान लिया व गुरुग्राम पुलिस को शिकायत दी। डीएलएफ फेज-दो थाने में दोनों आरोपितों पर केस दर्ज किया गया। हालांकि, इंटरनेट मीडिया पर आलोचना के बाद दोनों ने माफी भी मांगी थी। पुलिस ने मामले में कामेडियन प्रणित मोरे के साथ-साथ वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा को भी आरोपित बनाया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!