पराली को रासायनिक खाद में बदल देगा पुन्नी सीडर-12, भारत सरकार से है मान्यता प्राप्त

Edited By Shivam, Updated: 14 Aug, 2020 08:18 PM

भूना रोड स्थित विश्वकर्मा इंजीनियरिंग वर्क्स परिसर मेंं भारत सरकार से मान्यता प्राप्त पुन्नी सुपर सीडर-12 मशीन का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने शिरकत की। विधायक देवेंद्र सिंह बबली का कार्यक्रम...

टोहाना (सुशील सिंगला): भूना रोड स्थित विश्वकर्मा इंजीनियरिंग वर्क्स परिसर मेंं भारत सरकार से मान्यता प्राप्त पुन्नी सुपर सीडर-12 मशीन का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने शिरकत की। विधायक देवेंद्र सिंह बबली का कार्यक्रम में पहुंचने पर सरदार बंत सिंह पुन्नी व दीप सिंह पुन्नी ने जोरदार स्वागत किया।

विधायक ने अपने हाथों से मशीन का लोकार्पण करने के बाद मशीन की खासियतों बारे जनता को बताया कि इस मशीन के बाद से अब किसानों को पराली जलाने की समस्या से निजात मिलेगी तथा जो पराली को मशीन द्वारा खेत में मिलाया जाएगा, वह खाद के रूप में काम आएगी जिससे किसानों की फसल भी बढ़ेगी। इस मशीन के खरीदने पर सरकार द्वारा सब्सीडी भी दी जाएगी, जिससे किसानों को रियात मिलेगी।

विधायक ने बताया कि यह मशीन देश के अलग राज्य पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों के किसान आज से खरीदकर पराली की समस्या से निजात पा सकते हैं। इस कार्यक्रम में हरियाणा के यमुनानगर, सोनीपत, जींद, हिसार, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद सहित पंजाब के 15 जिलों से किसानों ने भाग लिया तथा मशीनों की बुकिंग करवाई ताकि उन्हें मशीन शीघ्रता से मिल सके।

संस्थान के निदेशक दीप सिंह पुन्नी ने बताया कि पिछले वर्ष यह मशीन उनके द्वारा बनाई गई थी, जिसके बाद भारत सरकार से इसकी मान्यता ली गई है। उन्होंने बताया कि इस मशीन के आने के बाद किसानों के लिए पराली की समस्या समाप्त हो जाएगी, जिसके चलते यह मशीन पराली को जमीन में मिला देगी।

उन्होंने बताया कि पराली को खेत में मिलाने के बाद वह पराली कुछ समय बाद रासायनिक खाद का काम करेगी जिससे किसान की पैदावार भी बढ़ेगी। पुन्नी ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों के लिए एक लाख 5 हजार रूपये तक की सब्सिीडी तथा ग्रुप में मशीन लेने वाले किसानों को सरकार 80 प्रतिशत सब्सिीडी देगी जिससे आमजन को फायदा मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!