पंजाब केसरी ग्रुप के निदेशक अभिजय चोपड़ा पहुंचे कुरुक्षेत्र, सेवा सद्भावना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

Edited By Manisha rana, Updated: 11 May, 2026 08:55 PM

punjab kesari group director abhijay chopra reached kurukshetra

कुरुक्षेत्र गीता ज्ञान संस्थान में सेवा सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाब केसरी डिजिटल एडिशन के निदेशक अभिजय चोपड़ा जी पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन गीता मनीषी स्वामी ज्ञाननंद के जन्म दिवस के मौके पर आयोजित किया गया था।

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : कुरुक्षेत्र गीता ज्ञान संस्थान में सेवा सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाब केसरी डिजिटल एडिशन के निदेशक अभिजय चोपड़ा जी पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन गीता मनीषी स्वामी ज्ञाननंद के जन्म दिवस के मौके पर आयोजित किया गया था। इस अवसर पर गीता ज्ञान संस्थान में पहुंचने पर अभिजय चोपड़ा का अभिनंदन किया गया । उन्होंने गीता ज्ञान संस्थान में विधिवत पूजा अर्चना की।

PunjabKesari

स्वामी ज्ञानानंद से सप्रेम भेंट के बाद कार्यक्रम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था। पंजाब केसरी समूह द्वारा पिछले कहीं दशकों से जम्मू कश्मीर में पीड़ितों को पहुंचा रही राहत सामग्री का एक और ट्रक आज रवाना किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, पदम श्री महावीर गुड्डू, भी कार्यक्रम में पहुंचे।


गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने अपने संबोधन में पंजाब केसरी समूह का नेतृत्व कर रहे अभिजय चोपड़ा के नेतृत्व की खूब प्रशंसा की। गीता मनीषी स्वामी ज्ञाननंद ने कहा कि कुरुक्षेत्र की धरा तो इस बात की साक्षी रही है कि जब आपसी द्वेष होते हैं आपसी दुर्भावनाएं होती है तो उसका चरम कहां तक पहुंच सकता है। कुरुक्षेत्र की धरती तो उसकी साक्षी रही है ।

अभिजय चोपड़ा ने चिंता जताई कि आज महाभारत की तरह ही आपस में परिवारों में झगड़ा विवाद अक्सर देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों को बचपन में ही महाभारत जैसे उपदेश सिखाया जाए तो निसंदेह जीवन में आने वाले इस तरह के विवादों और झगड़ों से बचा जा सकता है  उन्होंने कहा कि मेरी यह इच्छा है कि बच्चों को गीता बचपन में ही सिखाई जाए। अभिजय चोपड़ा ने गीता मनीष श्री स्वामी ज्ञानानंद से आग्रह किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर स्कूलों में गीता जैसे विषय को लगाया जाए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!