गर्भवती महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग, पति के साथ थाने गई थी शिकायत देने

Edited By vinod kumar, Updated: 09 Nov, 2020 02:41 PM

pregnant woman set herself on fire by spraying petrol

पलवल के मुंडकटी में एक गर्भवती महिला द्वारा खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक महिला का अपनी जेठानी और उसके पति के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद महिला अपने पति के साथ शिकायत करने थाने गई थी, जहां पहले से ही उसकी...

पलवल (गुरुदत्त गर्ग): पलवल के मुंडकटी में एक गर्भवती महिला द्वारा खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक महिला का अपनी जेठानी और उसके पति के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद महिला अपने पति के साथ शिकायत करने थाने गई थी, जहां पहले से ही उसकी जेठानी मौजूद थी। जेठानी ने पीड़िता के पति के खिलाफ शिकायत दी थी, इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता के पति को हिरासत में ले लिया। पति को हिरासत में लेने पर पीड़िता ने खुद पेट्रोल पंप जाकर पेट्रोल खरीदा और माचिस लेकर आग लगा ली।

PunjabKesari, haryana

आग लगने की वजह से पीड़िता पूरी जल चुकी है, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने अपने जेठ-जेठानी और सास-ससुर पर आग लगाने का आरोप लगाया है, लेकिन सास का कहना है कि जिस वक्त आग लगी उस समय वो पीड़िता के साथ नहीं थी।

महिला काफी हद तक जल चुकी है और सात महीने की गर्भवती भी है, उसकी हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार कर हालत सामान्य होने के बाद दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बता दें, पीड़ित सविता की शादी 23 फरवरी 2017 को मर्रोली गांव के रहने वाले भगत सिंह से हुई थी, जो मेहनत मजदूरी कर अपना घर चलाता है, देवरानी और जेठानी के इस झगड़े की वजह से बात यहां तक पहुंच गई है, बहराल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!