पद यात्रा और भाईचारा बैठक के जरिए जींद में छाए प्रदीप गिल, कांग्रेस में बने विधानसभा टिकट के प्रबल दावेदार

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Aug, 2024 02:16 PM

pradeep gill shines in jind through pad yatra and brotherhood meetings

कांग्रेस पार्टी से टिकट की मजबूत दावेदारी पेश करते हुए प्रदीप गिल ने हाल ही में जींद विधानसभा क्षेत्र में एक भाईचारा बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने प्रदीप गिल की लोकप्रियता और समर्थन का स्पष्ट प्रमाण दिया।

जींद (अमनदीप पिलानिया) : कांग्रेस पार्टी से टिकट की मजबूत दावेदारी पेश करते हुए प्रदीप गिल ने हाल ही में जींद विधानसभा क्षेत्र में एक भाईचारा बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने प्रदीप गिल की लोकप्रियता और समर्थन का स्पष्ट प्रमाण दिया। इसके साथ-साथ हाल ही में प्रदीप गिल ने अपनी हरियाणा मांगे हिसाब पद यात्रा के दौरान जींद विधानसभा के 36 गांवों और 31 वार्डों में पदयात्रा की। इस पद यात्रा में उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों को एकत्रित कर अपनी शक्ति और समर्थन का प्रदर्शन किया। पद यात्रा के दौरान उन्होंने जनता के मुद्दों को सुना और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को विस्तार से समझाया। इस प्रक्रिया में जनता में भारी उत्साह और जोश देखा गया।

प्रदीप गिल ने अपनी पद यात्रा के दौरान जनता से सीधे संपर्क स्थापित किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने बेरोजगारी, खराब सड़कों, जल निकासी की समस्याएं और शिक्षा से जुड़ी चिंताओं और गरीब वर्ग को परेशानी के साथ-साथ सरकार की पोर्टल व्यवस्था को मुख्य मुद्दा बनाया। प्रदीप गिल ने इन समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस पार्टी की योजनाओं और नीतियों के बारे में जनता को अवगत कराया। उनकी यह प्रतिबद्धता और मेहनत जनता के दिलों में घर कर गई।

प्रदीप गिल ने अपनी मेहनत और जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से जींद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया है। वह इस क्षेत्र से टिकट के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। पद यात्रा और भाईचारा बैठक के दौरान प्रदीप गिल ने जनता के बीच अपनी एक मजबूत छवि बनाई। जनता ने उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें अपना समर्थन देने का वादा किया। प्रदीप गिल का यह अभियान कांग्रेस पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती प्रदान करेगा।

जींद की जनता ने भीड़भाड़ से भरी इन बैठकों और पद यात्राओं के माध्यम से प्रदीप गिल को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। यह समर्थन आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रदीप गिल की इस यात्रा और बैठक ने जींद की राजनीति में एक नई दिशा दी है और कांग्रेस पार्टी के लिए जीत का मार्ग प्रशस्त किया है। प्रदीप गिल की प्रतिबद्धता ने उन्हें इस क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के लिए एक मजबूत नेता के रूप में स्थापित किया है। आगामी चुनावों में उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की जीत की संभावना और भी प्रबल हो गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!