हरियाणा कांग्रेस में अब पोस्टर विवाद, किरण चौधरी ने ट्वीट कर पूछा दीपेंद्र हुड्डा से ये सवाल

Edited By Isha, Updated: 28 May, 2022 03:00 PM

poster controversy in haryana congress

कल यानि कि 29 मई को कांग्रेस की फ़तेहवाद में कांग्रेस की एक रैली होनी जा रही है।  रैली से पहले ही पोस्टर विवाद शुरू हो गया है।  ये विवाद नेता विपक्ष भूपिंदर हुड्डा के द्वारा सोशल मीडिया में डाले गए रैली  पोस्टर के बाद  शुरू हुआ, जिसके बाद राज्यसभा के...

नई दिल्ली (कमल कांसल):  कल यानि कि 29 मई को कांग्रेस की फ़तेहवाद में कांग्रेस की एक रैली होनी जा रही है।  रैली से पहले ही पोस्टर विवाद शुरू हो गया है।  ये विवाद नेता विपक्ष भूपिंदर हुड्डा के द्वारा सोशल मीडिया में डाले गए रैली  पोस्टर के बाद  शुरू हुआ, जिसके बाद राज्यसभा के सदस्य दीपेंद्र सिंह  हुड्डा ने ने भी रैली का पोस्टर बना के ट्वीट कर दिया। कुछ ही देर में किरण चौधरी ने दीपेंद्र हुड्डा से ट्वीट कर , कड़वा सवाल पूछा डाला।  किरण ने कहा कि क्या कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्षों की कोई जरूरत नहीं है?  

PunjabKesari
दरअसल पिछले दिनों हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल‌ ने पत्र जारी भी किया था कि कार्यकारी अध्यक्षों की फोटो लगाना अनिवार्य है, लेकिन कल रविवार को फतेहाबाद कांग्रेस का विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम है, लेकिन पोस्टर पर  कार्यकारी अध्यक्षों की फोटों नहीं लगाने पर किरण चौधरी ने  आपत्ति ज़ाहिर की है।

बता दे कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने 12 मई को एक लेटर जारी किया था। जिसमें आदेश दिया कि  सभी नेताओं को  हर कार्यक्रम के होर्डिंग और पोस्टरों में नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षों के फोटो लगाने अनिवार्य है।  मगर इसके बाद भी  सभी नेताओं की फोटो ना लगने के बाद कांग्रेस के कुछ नेता खफा हो गए  है।  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!