लाइसैंसी हथियारों को लेकर असमंजस में पुलिस

Edited By Isha, Updated: 06 Oct, 2019 09:26 AM

police confused about license arms

जिला पुलिस के सामने लाइसैंसी हथियारों को लेकर एक नई समस्या पैदा हो गई है। इसका कारण यह है कि जिले के करीब 3600 लोगों ने हथियारों के लिए लाइसैंस बनवाए हुए हैं। मगर किस लाइसैंस धारक

भिवानी (सुखबीर): जिला पुलिस के सामने लाइसैंसी हथियारों को लेकर एक नई समस्या पैदा हो गई है। इसका कारण यह है कि जिले के करीब 3600 लोगों ने हथियारों के लिए लाइसैंस बनवाए हुए हैं। मगर किस लाइसैंस धारक ने अपने लाइसैंस पर कितने हथियार लिए हुए हैं इस बात की जानकारी पुलिस के पास नहीं है। वहीं, जिले में अब तक करीब 3300 लोगों ने अपने हथियार जमा करवा दिए हैं। वहीं, पुलिस का मानना है कि जिले के करीब 2 हजार लाइसैंस धारकों ने अपने लाइसैंस पर 2 या 3 हथियार खरीदकर उन्हें अपने लाइसैंस पर चढ़वाया हुआ है।

मगर इस तरह के लोगों की जानकारी पुलिस के पास नहीं। इसलिए पुलिस ने इस बारे में डी.सी. कार्यालय से संपर्क कर इस बारे में जानकारी मांगी है ताकि चुनावों के दौरान जिले के लाइसैंस धारकों के सभी हथियारों को जमा करवाया जा सके। 

यहां बता दें कि जब भी किसी तरह के चुनाव होते हैं तो चुनाव आयोग के आदेशानुसार सम्बंधित जिले के हथियारों के लाइसैंस रखने वाले लोगों को मतदान से 10 दिन या उससे पहले अपने हथियार अपने सम्बंधित थाने या गन हाऊस में जमा कराने होते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है कि क्योंकि ये लाइसैंस धारक व्यक्ति चुनावों के दौरान किसी तरह की अप्रिय वारदात को अंजाम न दे सके। इसके अलावा ये लाइसैंस धारक किसी मतदाता को अपने चहेते उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिए अपने हथियार के बल पर मतदाताओं को डरा-धमका न सके।  हालांकि, पुलिस के पास यह आंकड़ा तो होता है कि जिले के कितने लोगों ने हथियार के लिए लाइसैंस बनवाया हुआ है।

मगर पुलिस के पास यह जानकारी नहीं होती कि उनमें से कितने लाइसैंस धारकों ने अपने लाइसैंस पर एक से ज्यादा हथियार चढ़वाकर हथियार खरीदे हुए हैं।  इसके लिए अब पी.एल.ए. ब्रांच वाले जिले के लाइसैंस धारकों की फाइलों को खंगालते हुए इसकी जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। 

हथियार 7 हजार के करीब होने का अनुमान 
दूसरी ओर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिले के 3600 लोगों ने शस्त्र लाइसैंस बनवाए हुए हैं। मगर उनमें से कितने लाइसैंस धारकों ने अपने लाइसैंस पर एक से ज्यादा हथियार चढ़वाकर उन्हें खरीदा हुआ है, इस बारे में पेंच फंसा हुआ है। सूत्रों के अनुसार जिले के करीब 2 हजार लाइसैंस धारकों ने एक से ज्यादा हथियार अपने लाइसैंसों पर चढ़वाकर उन्हें खरीदा हुआ है। इसका एक कारण यह भी है कि इस तरह का लाइसैंस बनवाने वाला व्यक्ति अपने लाइसैंस पर 3 हथियार खरीदकर उन्हें चढ़वा सकता है।

 इस लिहाज से जिले के इन 3600 लाइसैंस धारकों में से अगर 2 हजार के पास एक से ज्यादा हथियार हैं तो जिले में इस तरह के करीब 7 हजार हथियार हो जाते हैं। मगर जिला पुलिस के पास अब तक 3300 हथियार ही जमा हुए हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!