करनाल STF का ऑपरेशन सफल; डॉक्टर की हत्या करने वाले बदमाश अवैध हथियार सहित दबोचे...बड़े गैंग का नाम आया सामने

Edited By Krishan Rana, Updated: 17 Jun, 2026 03:35 PM

karnal stf operation successful doctor s killer arrested with illegal weapons

करनाल STF ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो कुरुक्षेत्र में एक

करनाल : करनाल STF ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। दरअसल STF टीम ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो कुरुक्षेत्र में एक डॉक्टर की हत्या की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार STF ने आरोपी के कब्जे से दो ऑटोमैटिक गन और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए, जिसके आधार पर पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों आशु और विकास को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि आरोपी और उसके साथी काला राणा गैंग से जुड़े हुए हैं और फिरौती मांगने का काम करते थे। यदि कोई व्यक्ति उनकी मांग पूरी नहीं करता था तो उसे डराने-धमकाने के लिए फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपी शुभम से पूछताछ के दौरान ये भी खुलासा हुआ कि इन्होंने पहले पंजाब के कपूरथला, लुधियाना, मोहाली, फगवाड़ा में भी गोलियां चलाई हुई थी।

पुलिस के अनुसार, शुभम कुरुक्षेत्र में एक डॉक्टर की हत्या करने की योजना बना रहा था, लेकिन इससे पहले ही STF ने उसे दबोच लिया। तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई है। अब उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। अगर इनका कोई और साथी है तो उसे भी जल्द से जल्द पकड़ा जाए।    

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!