Edited By Manisha rana, Updated: 18 Jun, 2026 01:45 PM

पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जितेंद्र हत्याकांड की जांच कर रही झज्जर पुलिस लगातार सफलता हासिल कर रही है।
झज्जर (दिनेश मेहरा) : पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जितेंद्र हत्याकांड की जांच कर रही झज्जर पुलिस लगातार सफलता हासिल कर रही है। इस मामले में पहले एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड की जांच में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर फोगाट ने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशन में गठित सीआईए झज्जर की टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना तंत्र एवं अन्य वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर जांच कर रही थी। इसी क्रम में लगातार की गई छानबीन और सटीक अनुसंधान के आधार पर पुलिस टीम ने अमित निवासी गांव गांगटान, जिला झज्जर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले झज्जर पुलिस ने इस हत्याकांड में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया था। हत्या की वारदात के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस की लगातार निगरानी, तकनीकी जांच और प्रभावी कार्रवाई के चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। अब मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी से जांच को और मजबूती मिली है। गिरफ्तार आरोपी अमित को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)