Edited By Harman, Updated: 11 Jun, 2026 06:26 PM

हांसी में फव्वारा चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने जिम संचालक पर ताबड़तोड़ 10 राउंड फायर कर हत्या कर दी। सुबह करीब 6 बजे हमलावरों ने जिम संचालक कपिल पर नजदीक से गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अब पुलिस ने हमलावरों की फोटों जारी की...
हांसी (संदीप सैनी) : हांसी में फव्वारा चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने जिम संचालक पर ताबड़तोड़ 10 राउंड फायर कर हत्या कर दी। सुबह करीब 6 बजे हमलावरों ने जिम संचालक कपिल पर नजदीक से गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अब पुलिस ने हमलावरों की फोटों जारी की है। वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की फोटो ली गई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद भिवानी जिले के तोशाम की और गए थे। बता दें कि जिस वक्त जिम संचालक का मर्डर हुआ, वह फव्वारा चौक के नजदीक बनी दुकानों के रैप पर लड़के-लड़कियों को एक्सराइज करवा रहा था। वहीं वारदात के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर एक कथित फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल हुई, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई और जितेंद्र गोगी गैंग से जुड़े गैंगस्टरों ने इस हत्या की पूरी जिम्मेदारी ली है।