पुलिस ने शराब तस्करों पर कसा शिकंजा, अलग-2 मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Jan, 2021 01:41 PM

police clamps down on liquor smugglers 2 accused arrested in separate cases

शराब तस्करों व अवैध शराब खुर्दों की धरपकड़ हेतू पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के आदेशानुसार चलाई जा रही सफल मुहीम के दौरान पुलिस द्वारा शुक्रवार को 2 अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी काबू कर लिए गए। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया...

कैथल : शराब तस्करों व अवैध शराब खुर्दों की धरपकड़ हेतू पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के आदेशानुसार चलाई जा रही सफल मुहीम के दौरान पुलिस द्वारा शुक्रवार को 2 अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी काबू कर लिए गए। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि पुलिस ने पंजाबी सेवा सदन कैथल के नजदीक नाकाबंदी की गई। बाबा लदाना रोड़ बवाइपास कैथल साइड से बाइक पर आए संदिग्ध संदीप निवासी पट्टी अफगान को काबू किया गया।

उसके कब्जे से 60 बोतल देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली। एक अन्य मामले में शहर पुलिस के एच.सी. अपृत लाल की टीम ने महादेव कॉलोनी में एक दुकान से अवैध शराब खुर्दा चला रहे आरोपी दीपक को काबू कर लिया गया। जिसके कब्जे से 19 बोतल देशी शराब बरामद हुई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!