Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 20 Feb, 2026 08:32 PM

एक्साइज विभाग वेस्ट की टीम ने राजीव चौक स्थित पार्किंग एरिया में बने एक शराब ठेके पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। जांच के दौरान यहां 120 पेटी विदेशी शराब की बोतलों पर न तो हरियाणा सरकार का होलोग्राम था और न ही ट्रैक एंड ट्रेस...
गुड़गांव, (ब्यूरो): एक्साइज विभाग वेस्ट की टीम ने राजीव चौक स्थित पार्किंग एरिया में बने एक शराब ठेके पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। जांच के दौरान यहां 120 पेटी विदेशी शराब की बोतलों पर न तो हरियाणा सरकार का होलोग्राम था और न ही ट्रैक एंड ट्रेस लेबल वाली स्ट्रिप लगी थी।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
दरअसल, एक्साइज विभाग को सूचना मिली कि राजीव चौक स्थित पार्किंग एरिया में बने एक शराब ठेके पर बिना होलोग्राम व ट्रैक लेबल की शराब मौजूद है। जिसके बाद एक्साइज विभाग वेस्ट की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। जांच के दौरान यहां 120 पेटी विदेशी शराब की बोतलों पर न तो हरियाणा सरकार का होलोग्राम था और न ही ट्रैक एंड ट्रेस लेबल वाली स्ट्रिप लगी थी। ठेके से रेड लेबल की 65 पेटी, ड्यूअर्स 25 पेटी व बॉम्बे सैफायर की 30 पेटी बरामद की गई।
सहायक एक्साइज अधिकारी (एईटीओ) यशवीर सिंह और एक्साइज इंस्पेक्टर नीलू देवी की तरफ से शिवाजी नगर थाने में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शिवाजी नगर थाने में सेल्समैन विनोद कुमार निवासी बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश और ठेके के मालिक सतीश कुमार के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत एफआईआर करवाई है।
अधिकारियों का कहना है कि बिना होलोग्राम वाली प्रीमियम ब्रांड की शराब आमतौर पर विदेश से स्मगल की जाती है, जिससे सरकार को भारी राजस्व का नुकसान होता है। जांच में यदि बड़ा नेटवर्क सामने आया तो और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस और एक्साइज टीम संयुक्त रूप से मामले की गहन जांच कर रही है।