पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई, नशीले पदार्थ सहित युवक को किया काबू

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Jul, 2022 05:54 PM

police arrested the youth with intoxicants

अंबाला जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान काजीवाडा अंबाला सिटी निवासी निर्मल...

अंबाला : अंबाला जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान काजीवाडा अंबाला सिटी निवासी निर्मल कुमार के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चूरा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम गांव कालू माजरा कट के पास गश्त कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि निर्मल कुमार नशीले पदार्थ की सप्लाई करता है। आज वह चूरा पोस्त लेकर हीरा नगर की तरफ से रेलवे ब्रिज की तरफ जाएगा। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी करते हुए आरोपी निर्मल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 200 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!