फरीदाबाद में युवक-युवती ने लगा दी आगरा नहर में छलांग, पुलिस-एसडीआरएफ की टीमें तलाश में जुटीं

Edited By Harman, Updated: 11 Jul, 2026 06:29 PM

in faridabad a young man and woman jumped into the agra canal

फरीदाबाद में आगरा नहर एक बार फिर आत्महत्या के प्रयास की घटना का गवाह बनी है। खेड़ी पुल से एक युवक और एक युवती के नहर में छलांग लगाने की सूचना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में आगरा नहर एक बार फिर आत्महत्या के प्रयास की घटना का गवाह बनी है। खेड़ी पुल से एक युवक और एक युवती के नहर में छलांग लगाने की सूचना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। दोनों युवकों की तलाश के लिए नहर में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

फरीदाबाद के खेड़ी पुल से दो जनों के द्वारा आगरा नहर में कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत फायर ब्रिगेड व एसडीआरएफ की टीमों को बुलाया गया। बचाव दल नहर में दोनों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

फिलहाल दोनों की पहचान और उनके नहर में कूदने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि आगरा नहर में लगातार सामने आ रहे आत्महत्या के प्रयासों ने प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोग खेड़ी पुल सहित संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और निगरानी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सर्च ऑपरेशन जारी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!